देवघर (शहर परिक्रमा)

SDM Trust एवं इग्नू के विद्यार्थियों ने किया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन

देवघर: एक होटल के सभागार में आज शाम शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक हिमांशु कुमार देव एवं इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के विद्यार्थियों ने मिलजुलकर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया।

   मौके पर गोपालपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक सह शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक हिमांशु कुमार देव ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में सदैव मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत होते हैं। वे न केवल हमें पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि सही-सही जीवन मूल्यों का भी निर्माण करते हैं। शिक्षक ही वह दीपक हैं जिसमें स्वयं का जीवन जलाकर विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशमय बना देते हैं।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की  जब जन्मदिन मनाने की इच्छा मेरे विद्यार्थियों ने जताई, तब मैंने कहा कि इस दिन को वे अपने लिए नहीं, बल्कि सभी शिक्षकों के सम्मान में मनाएँ। इसी को ध्यान में रखते हुए आज का कार्यक्रम किया गया।
    तत्पश्चात इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के शिक्षार्थीगण और शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट देवघर के संयुक्त तत्वावधान में,  “शिक्षक सम्मान समारोह”का सफल, सार्थक आयोजन संपन्न हुआ।
  आज कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उत्कर्ष के लिए सतत समर्पित डॉ सरोज कुमार मिश्रा, राम सेवक सिंह “गुंजन”, शुभेश्वर झा, डाॅ नरेन्द्र नाथ ठाकुर, डॉ विजय शंकर, डॉ परशुराम तिवारी, अनन्त कुमार सिन्हा, डॉ भावना भारती, डॉ विपिन कुमार का सम्मान किया गया। मंच संचालन की भूमिका डाॅ हिमांशु कुमार देव ॵर डॉ राजीव शंकर ने किया।