देवघर (शहर परिक्रमा)

ELGEN KIA के नए शोरूम का हुआ उद्घाटन

देवघर: नवरात्र के मौके पर शहर के लीला मंदिर, कविलासपुर में मंगलवार को KIA Motors ने नए डीलरशीप ELGEN KIA की विधिवत शुरूआत की। शोरुम का उदघाटन उद्योगपति मदन जैन ने किया।

कंपनी के ग्रुप जनरल मैनेजर संतोष सिंह ने बताया कि झारखंड में बोकारो, जमशेदपुर, गिरिडीह के बाद देवघर में चौथे शोरुम की शुरूआत हुई है। इस विस्तार से संताल परगना प्रमंडल के छह जिले देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और जामताड़ा के ग्राहकों को KIA की सेल्स एंड सर्विस की अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्राहकों के लिए जीएसटी लाभों के साथ अनेक स्कीम उपलब्ध है। हमलोगों का उद्देश्य है कि ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा, जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराया जाए।

उदघाटन के मौके पर मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, श्रेष्ठ जैन, विवेक टिबड़ेवाल, कंपनी के ग्रुप जनरल मैनेजर (सर्विस) अजय सिंह, सेल्स मैनेजर प्रशांत मिश्रा, सर्विस हेड कृपाशंकर तिवारी, बॉडीशॉप मैनेजर अमित सिन्हा, एसबीआई के रीजनल मैनेजर प्रशांत झा मौजूद थे।