देवघर (शहर परिक्रमा)

इस नवरात्रा देवघर का पहला डांडिया नाइट हुआ आयोजित, डॉ सुनील भी मस्ती में झूमे

देवघर: आज दिनांक 23.09.25 शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विरोय इन में क्यूबिक डांस स्टूडियो व सुप्रसिद्ध जनसेवक डॉ सुनील खवाड़े के संयुक्त तत्वावधान में गरबा व डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि डाॅ सुनील खवाड़े के स्वागत के साथ किया गया। इस दौरान डांस अकादमी के बच्चों ने मुख्य अतिथि को डांडिया नृत्य के साथ मुख्य मंच तक लाया। साथ ही निदेशक प्रीति केसरी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। दीप प्रज्वलन व मां दुर्गा की आराधना के साथ नृत्य का विधिवत शुरुआत किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ सुनिल खवाड़े ने भी डांडिया की धुन का खूब लुफ्त उठाया। पूरे आयोजन के दौरान अद्भुत माहौल ने समां बांध दिया। इस दौरान एक से बढ़कर एक गुजराती नृत्य व गरबा की धुन पर लोगों ने आयोजन का आनंद उठाया।

मौके पर मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि सबसे पहले क्यूबिक डांस अकादमी के निदेशक का अभिनंदन व उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। अगले वर्ष भी आयोजन होगा यही होगा, सीमित रुप से होगा लेकिन भव्यता के साथ होगा। आयोजकों को बहुत बहुत धन्यवाद की मुझे डांडिया में शामिल होने का पहली बार मौका मिला। लेकिन इस आमंत्रण को मैं छोड़ नहीं सका, और आना हुआ। यह पर्व माता रानी की आराधना व उपासना का पर्व है। माता रानी के लिए डांडिया व गरबा आज गुजरात से निकलकर सात समंदर पार हो चुका है। दुर्गा पूजा की सबों की हार्दिक शुभकामनाएं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रीति केसरी, श्रेयांस गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, प्रभाकर, बिरेंद्र सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान आशीष झा, राकेश पांडे, जिम्मी, रौशन मिश्रा, एसडी मिश्रा, प्रेम केसरी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। मंच संचालन राकेश राय ने किया।