देवघर (शहर परिक्रमा)

गाँधी पुष्पांजलि उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

देवघर: महात्मा गांधी जी के देवघर आगमन तिथि 3, 4 एवं 5 अक्टूबर 1925 के 100 वर्ष पूरा होने को एतिहासिक बनाए जाने के लिए देवघर स्वयं सेवी संस्था मंच की ओर से गांधी पुष्पांजलि समारोह उत्सव पूर्वक मनाया जाएगा एवं गांधी जी देवघर आगमन के उद्देश्य के बारे में जनसमुदाय को बताया जाएगा । इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए चतुर्थ बैठक रामराज आश्रम देवघर में आयोजित की गई।

मौके पर स्वयं सेवी संगठन से जुड़े कुमार रंजन,दिलीप भाई, सतीश कर्ण, रबिद्र कुमार सी सिंह, सोहन चौधरी, विलास भुइयां, सच्चिदानंद मंडल, विनोद कुमार, दिलीप तिवारी, गोपाल मंडल, चंद्रकांत मंडल,अंजनी कुमार, रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, दयानंद पाण्डेय सहित दर्ज़नो स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि ने भाग लिया।