देवघर (शहर परिक्रमा)

जीएसटी रेट कम होने के फायदे बताने उतरी भाजपा की टीम

देवघर: आज 28 सितंबर 2025 को जिला भाजपा की ओर से भारत सरकार द्वारा जीएसटी के बारे में सही जानकारी देने के लिए और जीएसटी से जो आमजन को फायदा हो रहा है, उसके लिए बताने के लिए प्रत्येक बड़े-बड़े दुकानों में जाकर जीएसटी के बारे में जानकारी दिया गया। ताकि जो व्यापारी जीएसटी दे रहे हैं उन लोगों को यह बताने का काम हो रहा है कि पहले जो भारत सरकार जीएसटी ले रही थी उस जीएसटी में वर्तमान में सरकार कई प्रकार की छूट दे रही है।

जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रभारी दिल्ली के पूर्व मेयर विपिन बिहारी सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, भूषण सोनी, उमाशंकर प्रजापति, नीरज गुप्ता आदि लगे हुए थे।