देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर के 2 खिलाड़ियों का चयन झारखण्ड क्रिकेट टीम में

देवघर के दो खिलाड़ियों शुभम सिंह व शमशाद अहमद को राज्य स्तर पर झारखण्ड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की सफलता प्राप्त हुआ है।
जानकारी हो कि देवघर के तेज़ गेन्दबाज़ शुभम सिंह का चयन झारखण्ड की रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ है। वहीं तेज गेंदबाज शमशाद अहमद का चयन कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) में खेलने के लिए झारखण्ड टीम में हुआ है।

उक्त जानकारी देते हुए देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी योग्यता से टीम में अपना स्थान पक्का कर हमें खुशी का अवसर दिया है साथ ही आने वाले समय में ऐसी और भी सफलता मिलने का विश्वास है। दोनों ही खिलाडियों के चयन पर सचिव के साथ साथ संघ के अन्य सदस्यों श्री के के ठाकुर, अतिकुर्र रहमान, संजय मालवीय, बीरेंद्र सिंह, मिंटू सिंह, नीरज सिन्हा, अनिल झा, मन्ना, इफ्तखार शेख, राजेश कुमार, राकेश पाण्डेय, अमरेंद्र ने बधाई देते हुए उन्हें आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनायें दी।