ब्रह्माकुमारी करेगी चैतन्य दुर्गा झांकी का भव्य आयोजन
देवघर: ब्रह्माकुमारीज़ देवघर के झौसागढ़ी स्थित स्थानीय सेवा केंद्र आनंद भवन में आगामी दुर्गा पूजा के उपलक्ष में आज गुरुवार 11 सितंबर को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस साल शारदीय नवरात्र को अत्यंत ही आध्यात्मिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।

इस उपलक्ष में महासप्तमी 29 सितंबर से दशहरा 2 अक्टूबर तकदीनबंधु स्कूल के मैदान में चैतन्य दुर्गा झांकी का आयोजन करने का निर्णय हुआ है।
सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रीता दीदी ने बताया कि चैतन्य झांकी के अलावा प्रोजेक्टर पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करने वाली डॉक्युमेंट्रीज भी दिखाई जाएगी।
इसके लिए ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान सहित अन्य केंद्रों से भी सेवाधारियों को आमंत्रित किया गया है। शहर वासियों के लिए यह बिल्कुल नवीन एवं अद्भुत अनुभव होगा।
बैठक में सत्यनारायण भाई, चंदन भाई, गौरांग भाई, श्रवण भाई, बिरजू भाई, सुनील भाई, धनंजय भाई मनीष भाई, अशोक भाई, अनिल भाई, विक्की भाई, विक्रम भाई, अभिषेक भाई के साथ-साथ निर्मला बहन, सुभद्रा बहन, शिल्पी बहन, गायत्री माता, रीना बहन, वर्षा बहन, मेघा बहन, मधु बहन, पूनम बहन, साक्षी बहन सहित अनेक भाई-बहनों को इस पूरे आयोजन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।

