देवघर (शहर परिक्रमा)

‘स्मार्ट लाइट हब’ का हुआ उद्घाटन

देवघर: आज लाइट के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी फिलिप्स ने देवघर में अपना पहला ‘स्मार्ट लाइट हब’ का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री दिपिका पांडेय सिंह द्वारा किया गया। जानकारी हो कि कंपनी का यह झारखंड का छठवा शोरूम है।

  शोरूम के प्रॉपराइटर मो सिराज ने बताया कि यहाँ स्मार्ट लाइट से लेकर डेकोरेटिव लाइट, आउटडोर लाइट, फंक्शनल लाइट और फैन उपलब्ध है। फिलिप्स दुनिया की पहली लाईट कंपनी है। जिनका टैग लाइन है- ‘हम रातों में सूरज उगाते है।’
    उन्होंने बताया कि देवघर के सभी ग्राहकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर के जहाँ कि बेस्ट डिस्काउंट में  फिलिप्स के प्रोडक्ट उपलब्ध है।
      उद्‌धाटन के दौरान कंपनी से रीजनल मार्केटिंग मैनेजर मो. अलीनदन बनर्ज,  बिहार झारखण्ड हेड – रानीकांत सिंह और झारखण्ड हेड – शंकर दयाल भी मौजूद रहे। साथ ही अन्य सहयोगी रवि अग्रवाल और रमन कुमार झा का भी उपस्थित थे।