फिरौती के लिए अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार
देवघर: आज दिनांक 18.10.25 को मोहनपुर थाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि अपृहत मुन्ना कुमार मंडल उम्र करीब 26 वर्ष पिता जोगेन्द्र मंडल ग्राम जोगिया थाना मोहनपुर जिला देवघर की पत्नी मधु कुमारी के द्वारा मोबाईल से थाना प्रभारी पु.अ.नि. प्रियरंजन कुमार मोहनपुर थाना को अपने पति मुन्ना कुमार मंडल को फिरौती के लिए अपहरण करने की सूचना दिया गया था।

सूचना पाते ही मोहनपुर थाना प्रभारी अपने पुलिस पदाधिकारी एवं दल बल के साथ मधु कुमारी के द्वारा दिये गये सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई त्वरित गति से किया गया। जिसके फलस्वरुप मधु कुमारी के पति मुन्ना कुमार मंडल को भौरा जमुआ जंगल से अपराधकर्मियों को पिछा करते हुए स-कुशल बरामद किया गया। तदोपरांत पुलिस की संघनता से मुन्ना मंडल के द्वारा बताये गये अपराधकर्मियों के नाम एवं हुलिया के आधार पर संघन छापामारी किया गया साथ ही मुन्ना कुमार मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 257/2025 दिनांक- 15/10/25, धारा 140 (2)/3 (5) भा0 न्या0सं0 2023 के फिरौती के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कांड दर्ज किया गया है।
अनुसंधान के क्रम में एवं तकनिकी सहायता का उपयोग करते हुए इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त 1 जामुन यादव उर्फ यमुना यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, पे.- मुटर यादव, ग्राम- अर्जुमा, थाना मोहनपुर, जिला देवघर एवं 2 प्रदीप खिरहर उर्फ प्रदीप यादव, उम्र- करीब 25 वर्ष, पिता महादेव खिरहर, ग्राम-पिपराङगाल, थाना- तालझारी, जिला- दुमका, वर्तमान पता- बंधा, थाना रिखिया, जिला देवधर को मोहनपुर थाना स्थित धोरमारा से गिरफ्तार किया गया तथा कांड के प्राथमिकी अभियक्त अरुण कुमार यादव उर्फ ब्लास्टर पे.-परमेश्वर राउत, ग्राम- धावाटाड़, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर को कुण्डा थाना से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार प्रदीप खिरहर उर्फ प्रदीप यादव के अपराधस्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अपृहत मुन्ना कुमार मंडल का लूटा का अपाची मोटरसाईकिल को धावटांड़ जंगल से निशानदेही पर बरामद किया गया है। गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। शेष प्राथमिकी के विरुद्ध संघन छापामारी गिरफ्तारी हेतु किया जा रहा है।

