देवघर (शहर परिक्रमा)

खूबसूरत मॉल में लकी ड्रा के विजेताओं को डॉ सुनील खवाड़े के हाथो मिला उपहार

देवघर: सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित खूबसूरत मॉल में त्योहार पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। मौके पर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने लकी ड्रा के विजेताओं को कई उपहार प्रदान किए और समस्त जिलावासियों को दीपावली और छठ की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि कम समय में इस प्रतिष्ठान ने शहर में अपनी पैठ बना ली है। प्रतिष्ठान की ओर से ऐसे उपहार वाले ऑफर ग्राहकों को खरीदारी के लिए उत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए, यहीं बाबा बैद्यनाथ से कामना है। हमेशा से मेरा प्रयास रहा है कि किसी जरूरतमंद के काम आ सकूं, ताकि उसकी मदद हो सके। दीपावली के त्योहार का भी यह संदेश है कि सभी आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटे।

मौके पर वीरेंद्र कुमार, नवीन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार कटोरिया (बांका) की आदिति साह को मिला। इन्हें डॉ. सुनील खवाड़े के हाथो मोबाइल प्रदान किया। वहीं द्वितीय पुरस्कार सत्संग निवासी बर्षा दुबे (वाशिंग मशीन) और तृतीय पुरस्कार हिरणा निवासी बंटी कुमार (स्मार्ट टीवी) को मिला।

प्रतिष्ठान के ऑनर शुभम गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर ग्राहकों के लिए कई ऑफर लाया जाता है। खासकर त्योहार के मौसम में हमलोग अन्य प्रतिष्ठानों से कुछ अलग और नया करने का प्रयास करते है, ताकि ग्राहक पूरी तरह से संतुष्टि होकर यहां से जाए। मौके पर उद्घोषक के रूप में राकेश राय उपस्थित थे।