देवघर (शहर परिक्रमा)

बैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के बैनर चले मनाई गई चित्रगुप्त पूजा

देवघर: आज दिनांक 23.10.2025 दिन गुरुवार को अंबेडकर चौक के निकट पंडाल में प्रतिमा बिठाकर पूरे धूमधाम से बैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के बैनर चले चित्रगुप्त पूजा मनाई गई। ज्ञात हो कि यह पूजा साल 1936 से आज तक बैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के द्वारा की जा रही है।

    आज सुबह 10:30 बजे आचार्य नीलू पंडित के द्वारा यजमान अवनीश शेखर के द्वारा पूजा की शुरुआत की गई जो की 12:15 बजे दिन में संपन्न हुआ। दिन के 3:30 बजे बच्चों की चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें पीहू सिंहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शिवांगी सिंहा एवं प्रिषा सूरज ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। संध्या 6:00 बजे भगवान चित्रगुप्त की महा आरती की गई एवं रात्रि में बिरादरी भोजन का आयोजन किया गया।
    पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा, सचिव विनायक सिन्हा, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार, अजय प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, अंशु कुमार, अवनीश शेखर, प्रणय कुमार सिन्हा, अनय कुमार सिन्हा, निर्णय कुमार सिन्हा, डॉ सुनील कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, गौरव सिंहा, प्रत्यूष सिन्हा, सूरज कुमार सिन्हा, नीरज, मोहित, अनिल, गुड्डू, दीपक, मुन्ना सहित सैकड़ो चित्रांश ने महती  भूमिका निभाई।