देवघर (शहर परिक्रमा)

छठ पर्व को लेकर नो इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड

देवघर: अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी रवि कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि श्रद्धा और आस्था का महापर्व छठ दिनांक- 27.10.2025 एवं दिनांक- 28.10.2025 को मनाया जाएगा। ऐसे में छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में छठ व्रत करने वाले श्रद्धालु एवं अन्य लोग डढ़वा नदी, शिवगंगा घाट, नौलखा, नवाडीह, नन्दन पहाड़ एवं अन्य छठ घाट जाते हैं।
     उपरोक्त के आलोक में श्रद्धालुओं/आमजनो/छठ व्रतियों को यातायात से संबंधित किसी प्रकार की समस्या न हो एवं शहरी क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बने इस बात को ध्यान में रखते हुए दिनांक- 27.10.2025 को अपराह्न 01:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एवं दिनांक-28.10.2025 को पूर्वाहन 02:00 बजे से पूर्वाहन 09:00 बजे तक नीचे अंकित निम्न स्थलों पर सभी प्रकार के भारी वाहनों के नो इन्ट्री जोन एवं शहरी क्षेत्र अंतर्गत रूट डायवर्ड किया जाता है, जो निम्न प्रकार है:-

1. भारी वाहनो के देवघर शहरी क्षेत्र में प्रवेश निषेध हेतु नो-इन्ट्री जोन बिन्दुः-
    दुमका की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ी को हिण्डोलावरण में
    गोड्डा की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को चौपामोड़ के पास,
    गिरीडीह की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को चौधरीडीह मोड के पास,
     मधुपुर की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को चाँदडीह के पास,
प्रतिनियुक्त कराना
    सारठ की ओर से आने वाली सभी भारी 5 वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को कर्णकोल मोड के पास,
   जमुई की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को अंधरीगादर पिकेट के पास,
    बांका बिहार की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को कोठिया मोड़ के पास,
    बांका बिहार की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को रिखिया आश्रम मोड में प्रवेश निषेध बिंदु बनाए गए हैं।
इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि
    2. शहरी क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा एवं डढ़वा नदी का प्रवेश निषेध बिन्दु एवं वैकल्पिक रूट चार्ट :-
  मेहर गार्डेन, रोहिणी शहीद द्वार
   जसीडीह से देवघर की और जाने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहन, रोहिनी शहिद द्वार से दाहिने, रोहिणी बाजार होते हुए कोरियासा, से अपने गंतव्य स्थान की और जाएँगी।
   1. देवघर से जसीडीह की ओर जाने वाली सभी छोटी बडी वाहन, सत्संग ओभर ब्रीज से शंख मोड़ कोरियासा रोहिणी बाजार होते हुए अपने गंतव्य स्थान की जाऐगी।
   जसीडीह/नगर थाना
   2. सत्संग गेट से बेलबगान, चमारीडीह, कुमैठा स्टेडियम होते हुए जसीडीह अपने गंतव्य स्थान की और जाऐंगे।
   3. मंदिर क्षेत्र एवं शिवगंगा घाट क्षेत्र में प्रत्येक दिन के लिए नो इन्ट्री जोन प्लान :-
   1. जलसार से मंदिर जाने का रास्ता।
   2. भारती होटल से मंदिर जाने का रास्ता।
   3. शिवराम झा चौक से मानसिंघी जाने का रास्ता।
    4. जोड़ा तालाब से डायवर्सन एवं मंदिर जाने का रास्ता।
    5. सीता होटल से शिवगंगा जाने का रास्ता।
    6. लक्ष्मीपुर चौंक से शिवगंगा/ मंदिर जाने का रास्ता।
    7. सम्राट होटल से मंदिर जाने का रास्ता।
    8. शिक्षा सभा चौक से आजाद चौक, मंदिर एवं टावर चौक जाने का रास्ता।
    9. डोमासी गली से नर्सिंग सिनेमा हॉल से मंदिर जाने का रास्ता।
    10. विद्यापती चौंक से नर्सिंग सिनेमा हॉल से मंदिर जाने का रास्ता।
    11. ड्रॉलिया गली से मंदिर जाने का रास्ता।
     12. अवंतिका गली से आजाद चौक, मंदिर जाने का रास्ता
    13. टावर चौक से आजाद चौक मंदिर जाने का रास्ता हेतु प्रवेश निषेध बिंदु बनाए गए हैं।