रंगोली प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी बाल दिवस पर होंगे पुरस्कृत
देवघर: पिछले दिन स्थानीय दीनबंधु उच्च विद्यालय के छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई थी। निर्णायक ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने वर्ग नवम की आस्था कुमारी, उजामा प्रवीण, फेजून निशा एवं करिश्मा कुमारी के द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम, इसी वर्ग के आकृति कुमारी, इंदु कुमारी एवं अन्नु कुमारी के ग्रुप द्वारा बनाई गई रंगोली को द्वितीय जबकि वर्ग नवम की कुमकुम कुमारी, शेखा कुमारी, कल्पना कुमारी एवं खुशी कुमारी तथा वर्ग दशम की शिवानी झा, वर्षा कुमारी, दिव्या कुमारी एवं पूनम घोष के ग्रुप द्वारा बनाई गई रंगोली को युग्म रूप से तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया।

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, शिक्षक सुनील कुमार सुर, शिक्षिकाएँ मनीषा घोष, सुदीप्ता चक्रबर्ती, भारती कुमारी, हिन्दी विद्यापीठ बी. एड. कॉलेज के अमित कुमार, ऋषिका शर्मा, मनीषा कुमारी, श्वेता सिंह, मोहित कुमार झा एवं राहुल कुमार यादव की अहम भूमिका रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को त्रिदिवसीय बाल दिवस के अवसर पर आगामी 16 नवंबर को होटल न्यू ग्रैंड स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल के भव्य सभागार में विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले डॉ. देव, काजल सर एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत किया जायेगा।

