देवघर (शहर परिक्रमा)

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित सहियाओ के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 24.10.2025 को जिला भी. बी. डी. पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव एवं डॉ अरुण कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करौँ की संयुक्त अध्यक्षता में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करौँ के सभागार में  वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित सहियाओ को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रिओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहाँ मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जपनीज एन्सेफेलाइटिस एवं कालाजार से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही भी बी डी से संबंधित सभी बीमारियों से बचाव,रोकथाम,व सुरक्षा के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण में आई सभी सहिया को उनके क्षेत्र में सभी बुखार पीड़ितों का मलेरिया स्लाइड लेने एवं RDK से जांच करने का निर्देश दिया गया एवं सभी सहिया को स्लाइड एवं RDK लेने की प्रशिक्षण दी गई।
  👉 सभी को प्रत्येक सप्ताह में एक दिन ड्राई दिवस मनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा गया गया।
  👉 सभी को मच्छरदानी के अंदर सोने के लिए प्रेरित किया गया।
  👉 सभी को बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वस्थ केंद्र में जांच कराने या स्वयं जांच कर स्लाइड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करों में जमा करने का निर्देश दिया गया।
     मौके पर डब्लू यादव (एमटीएस), सरोज सिंह(बीएम), लखन लाल सिंह( बीटीटी), महेंद्र प्रसाद सिंह,( बीटीटी), संतोष कुमार मिर्जा(लैब टेकनीशियन) उपस्थित थे।