देवघर (शहर परिक्रमा)

बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

देवघर: आज दिनांक 24.10.2025 को भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में जिला कमेटी की ओर से पुलिस अधीक्षक देवघर को जिला में बढ़ रहे अपराधी घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिला में अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है। कहीं न कहीं रोज चोरी, डकैती, छिनतई, हत्या, मोटरसाईकिल चोरी जैसी कई तरह की घटना बढ़ गई है। घटना में 70 प्रतिशत घटना का खुलासा नहीं हो पा रहा है।

घटना होना एक अलग विषय है, लेकिन घटना के जड़ तक पुलिस का पहुँचना एक अलग विषय है। अपराध बढ़ने का एक कारण है समुचित कार्रवाई नहीं होना। देवघर और मधुपुर शहर में जो छोटी-बड़ी घटना जैसे एचडीएफसी बैंक डकैती काड़, मिसरना में सीताराम मंडल के घर डकैती कांड, कई मंदिरों में डकैती कांड, घरों में चोरी जैसे अनेकों कांड है जिसका उदभेदन नहीं हो पाया है।
   ज्ञापन में आगे कहा गया कि थाने की पुलिस अपराधी कार्य की रेकी नहीं कर बालू गाड़ी की रेकी करते हैं। रोज गिट्टी, बालू दुसरे राज्य में तस्करी हो रही है जिसमें थाना की मिलीभगत है। प्रतिबंधित लॉटरी खुले बाजार में बिक रहा है। रोज गाय की तस्करी हो रही है। साईबर के नाम पर कार्रवाई के बदले मोटी उगाही हो रही है। ऐसे में आपके प्रयास से ही देवघर जिला में अपराध पर अंकुश लग सकता है।
  अतः उपरोक्त विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार कर कार्यवाही करें।