देवघर (शहर परिक्रमा)

पुलिस अधीक्षक का आदेश: 12 से 2 बजे तक थाना में उपस्थित रहें थानेदार

देवघर: आज दिनांक 24.10.2025 को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के अलावे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारियों द्वारा भाग लिया गया।
    अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य रूप से निम्नांकित बिन्दूओं पर संबंधित को निर्देशित किया गया –

  1. सभी थाना प्रभारी/पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को धैयपूर्वक सुनते हुए उसका त्वरित निष्पादन करेंगे।
    2. सभी थाना प्रभारी / पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रतिदिन 12.00 बजे से 02.00 बजे तक अपने थाना/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति में बाहर रहने पर किसी संवेदनशील पदाधिकारी को इस अवधि में प्रतिनियुक्त करेंगे।
    3. लंबित काण्डों की समीक्षा के दौरान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए काण्डों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
   4. सी.सी.टी.एन.एस. से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई।
   5. अपराधकर्मियों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया।
   6. बीट पुलिसिंग हेतु निर्देशित किया गया।
   7. अपराध के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर सी.सी.टी.वी. लगाने हेतु स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
   8. आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षात्मक व्यवस्था संधारणार्थ निर्देश दिये गये।