देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर के दो वरिष्ठ चिकित्सकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 24.10.2025 को आई एम ए हॉल में देवघर के दो वरिष्ठ चिकित्सकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
    जानकारी हो कि 23 अक्टूबर 2025 का दिन देवघर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए दुखद रहा। इस दिन सुबह 89 वर्षीय डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा और शाम को 87 वर्षीय डॉ प्रचेता नंदन चक्रवर्ती (काजल दा) ने अंतिम सांस ली।

     जानकारी हो कि डॉ ए पी सिन्हा ने लम्बे समय तक चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में देवघर के लोगों को अपनी सेवाएं दी। वहीं काजल दा श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर के कनिष्ठ सुपुत्र थे। उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज से एम बी बी एस एवं पटना मेडिकल कॉलेज से प्लास्टिक सर्जरी की पढ़ाई की। मेडिकल सेवा के अलावा वे सत्संग आश्रम की विचारधारा का भी प्रसार में अपना पूरा योगदान देते थे।
    प्रार्थना सभा में वरिष्ठ चिकित्सकों ने दोनों दिवंगत चिकित्सकों के साथ अपने संस्मरण साझा किए, तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
    इस सभा में आई एम ए, झारखण्ड के उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद, आई एम ए देवघर अध्यक्ष डॉ डी तिवारी, डॉ गोपाल प्रसाद बरनवाल, डॉ ए पी सिंह, डॉ एन एल पंडित, डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ एस के साहू, डॉ एन सी गाँधी, डॉ कुमार मधुप, डॉ चितरंजन, डॉ चंद्रकांत एवं आई एम ए देवघर के अन्य सदस्य उपस्थित थे।