देवघर (शहर परिक्रमा)

द्वारी इलेक्ट्रिकल्स में लकी ड्रा के विजेताओं ने जीते स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन व अन्य कई उपहार

देवघर के मंदिर मोड़ स्थित द्वारी इलेक्ट्रिकल्स में धमाकेदार स्कीम के साथ पिछले वर्ष 2024 धनतेरस से 2025 तक के जितने भी खरीदार थे उनके बीच आज दिनांक 25.10.2025 को लकी ड्रा किया गया। जहां प्रथम लकी ड्रॉ ग्राहक मोनू पलिवार को 43 इंच का स्मार्ट टीवी, दूसरे लकी ड्रॉ कस्टमर रामानंद को वोल्टास का फुल्ली आटोमेटिक वाशिंग मशीन और तीसरे लक्की ड्रा महिला ग्राहक पुनीता को 187 लीटर का फ्रिज दिया गया। दो वैसे व्यक्ति को भी ग़ीज़र और इंडक्शन चूल्हा दिया गया, जिन्होंने कई ग्राहकों को संस्थान में भेज कर खरीददारी करवाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सूरज झा ने कहा ऐसे संस्थानों के आने से और ऐसे स्कीम से बाज़ार में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिससे मूलतः फायदा खरीददार को होता है। वही द्वारी इलेक्ट्रिकल्स के ऑनर सुमन ठाकुर ने कहा कि , आने वाले वर्ष 2025 से 2026 धनतेरस में खरीददारी पर और भी कई आकर्षक ईनाम घोषित किए गए है, जिसमें विदेश दौरे के साथ साथ कई आकर्षक ईनाम भी हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रौनक शांडिल्य, महानगर उपाध्यक्ष (JMM), मुरारी ठाकुर, ऑनर अंकित द्वारी के साथ सैकड़ों की संख्या में लक्की ड्रा के ग्राहक, स्थानीय भी मौजूद थे।