सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम
देवघर: लौह पुरुष और देश की एकता के प्रतीक भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा देवघर जिला की ओर से जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व मे ‘रन फार यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह कार्यक्रम के के एन स्टेडियम से निकलकर सर्राफ स्कूल, बजरंगी चौक, शिवलोक परिसर चौक होते हुए सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त किया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना था।
जिला महामत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि यह दौड़ देश की एकता-अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को समर्पित है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम देशवासियों के बीच देशभक्ति की भावनाओं को प्रेरित करते हैं।
मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, संजीव जजवाड़े, दिवाकर गुप्ता, नवल राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे, तुफान महथा, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, अमृत मिश्रा, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, सौरभ सुमन, पंकज सिंह भदोरिया, सोनाधारी झा, मुखिया ललन मिश्रा, सौरभ पाठक, विट्टू पांडे, अमरजीत दुबे, मुकेश पाठक, प्रमेश राव, निरंजन देव, उमाशंकर प्रजापति, संतोष पासवान, बबलू पासवान, संध्या कुमारी, अलका सोनी, ललन दुबे, राजन, बलवीर राय, ममता गुप्ता, कुसुम सिंह, मनोज मिश्रा, विष्णु राउत, अशोक यादव, ईश्वर राय, अशंदेव, उपेन्द्र यादव, अजय केशरी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

