संत बलदेव जयंती समारोह सह वार्षिकोत्सव का आयोजन नवम्बर में
देवघर: महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन में आज शुक्रवार दिनांक 07.11.2025 को श्रीमती रीता बथवाल की अध्यक्षता में बैठक कर वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार स्तुति, प्रार्थना,भजन-कीर्तन के साथ-साथ समारोह में कथावाचिका मानस मुक्ता यशोमती, श्री हरिहरानन्द जी महाराज, संत अंगद जी एवं अन्य संतों के प्रवचन होंगे-

कार्यक्रम इस प्रकार है-
दिनांक 20.11.2025(गुरुवार)- प्रातः 10 बजे से मंगलाचरण एवं भजन-कीर्तन, संध्या 3-30 से संतो के प्रवचन।
दिनांक 21.11.2025 (शुक्रवार)- प्रातः 10 बजे से भजन-कीर्तन, अपराह्न 3:30 से संतों के प्रवचन, संध्या 7 बजे से रात्रि जागरण
दिनांक 22.11.2025(शनिवार)- प्रातः 8 बजे से- मां-बाबा एवं बाई का पूजन, दोपहर 1 बजे से भण्डारा, अपराह्न 3:30 बजे 108 रामायण मनका पाठ तथा समापन।
यह जानकारी महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन कि सचिव प्रमिला बाजला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

