देवघर (शहर परिक्रमा)

बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी पहुंचे देवघर, करेंगे रात्रि विश्राम

  देवघर: आज राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने के बाद देवघर पहुँचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।    

     इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार बिहार में बनना तय है और हमने जो  प्रण किया है वह एक-एक वादा सरकार बनते ही पूरा करने की दिशा में काम करना है।

  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी एकजुट होकर के अपने सगे संबंधियों को जो सीमावर्ती क्षेत्रों में आवास करते हैं उन्हें मह गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का अपील करें l