देवघर (शहर परिक्रमा)

बिहार जाने के क्रम में राहुल गाँधी पहुंचे देवघर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवघर: लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आज बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन धरती पर आगमन हुआ।
     राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत अमरपुर और भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए बिहार जा रहे थे। इसी क्रम में वे कुछ समय के लिए देवघर हवाई अड्डे पर उतरे, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात वे पुनः बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।

   मौके पर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत राहुल गांधी को संविधान की प्रति एवं बाबा बैद्यनाथ का चढ़ा हुआ अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया गया।