‘वंदे मातरम्’ गीत के 150वीं वर्षगांठ पर आर.एन.बोस लाइब्रेरी में ‘श्रद्धार्पण सभा’ आयोजन
देवघर: आज आर. एन. बोस लाइब्रेरी में बंकीमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर सचिव पार्थो मुखर्जी के अगुवाई में एक ‘श्रद्धार्पण सभा’ आयोजित किया गया।

इस सभा में प्रवीण विद्वतजनों ने वंदे मातरम् गीत के इतिहास एवं महत्व पर अपना अपना विचार रखा। सभा के समापन पर उपस्थित सबों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम् गीत गाकर भावुक होकर भारत माता का मातृवंदन किया।
इस अवसर पर डॉ एन सी गांधी, डॉ गौरव गांगुली, रजत मुखर्जी, मिहिर लाल दास, चारू चन्द्र बनर्जी, सुभाष चन्द्र सेन, समीर साहा, अमर नाथ मुखर्जी, प्रशान्त बर्मन, विश्वनाथ बनर्जी, सुजय राय, मिठु बक्शी, पार्थो मुखर्जी सहित बंगाली समाज के बहुत सारे लोग उपस्थित थे।

