IMA और IDA के डॉक्टर सदस्यों के बीच cms का आयोजन, कैंसर के इलाज और नई तकनीक पर भी चर्चा

देवघर: दिनांक 9.11.2025. दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक राँची झारखण्ड कैंसर सेन्टर द्वारा निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन कुंडा स्थित मेधा सेवा सदन मे किया गया। जहाँ रांची के सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषन डॉ कुमार सौरम, डॉ अमर प्रेम एवं डॉ मनमोहन ने 45 पेशेंट का निःशुल्क जाँच किया साथ ही उनका इलाज भी शुरू किया गया।

  तत्पश्चात रात्रि 9 बजे से होटल मेस्टिफ में एक CMS का आयोजन किया जिसमें IMA और IDA के लगभग 50 डॉक्टर सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन में डॉ कुमार सौरभ, डॉ अमर प्रेम ने कैंसर से जुडी जानकारी और इलाज के लिए नयी तकनीक आदि के बारे में बताया।

    इस दौरान डॉ डी तिवारी, डॉ संजय, डॉ एन सी गाँधी, डॉ अनिकेत, डॉ राजीव रंजन, डॉ जी के सिंह, डॉ अमरीश इत्यादि उपस्थित थे।