सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 10.11.2025 को समाहरणालय सभागार में सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आईओसीएल के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में पाइपलाइन बिछाने व कनेक्शन देने के काम में तेजी लाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि जल्द से जल्द घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति शुरू हो सके। आगे उपायुक्त ने चल रहे कार्यों में हो रही देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, विद्युत विभाग के अधिकारी, आईओसीएल के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

