माउंट लिटेरा जी स्कूल के बच्चे अब पढ़ेंगे सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल में
देवघर: रिखिया अवस्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल का नाम अब सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल हो गया। माउंट लिटेरा जी स्कूल के फ्रेंचाइस से इसके मैनेजमेंट ने स्वयं को अलग करते हुए सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल का नाम दे दिया और अब यह खुद ही फ्रेंचाइस बाँटेगी।

आज सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल का उदघाटन देवघर एसपी सौरभ और एसडीओ रवि कुमार ने किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने जहां बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और खेल-कूद जैसी गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने की बात कहीं, वहीं एसडीओ ने सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की बात कही। चेयरमैन निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्कूल से जुड़े सभी आधारभूत संरचनाएं एवं सुविधाएं पूर्ववत रहेगी, सिर्फ विद्यालय के नाम को परिवर्तित किया गया है।


