देवघर (शहर परिक्रमा)

मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा द्वारा मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के सहयोग से श्री श्याम कीर्तन मंडल परिसर में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न क्षेत्र  के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क डॉक्टरी सलाह के साथ साथ विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जांच बिल्कुल निःशुल्क प्रदान की गयी। इस शिविर में कुल 194 लोग लाभान्वित हुए।

  जानकारी हो कि इस शिविर में दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल से 7 विभिन्न क्षेत्र के मशहुर विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का इलाज़ किया गया जिसमे डॉ प्रदीप धोनी (कार्डियो और वैस्कुलर स्पेशलिस्ट), डॉ तीर्थ मुखर्जी (ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट), डॉ अनमोल शोधी (डर्मेटोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट), डॉ गौरभ भादुड़ी (गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञ), डॉ यास्मीन मालपानी (जनरल मेडिसिन/ फिजिशियन), डॉ नम्रता परिदा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ जिसेंथाया क्रिस्टीना (जनरल सर्जरी) शामिल हैं।
   इनके अलावा इस शिविर में आवश्यक्तानुसार बी.पी., ब्लड सुगर, इ.सी.जी, इको, बी.ऐम.डी, पी.ऐफ.टी इत्यादि जाँच भी पूर्णतः निःशुल्क की गयी।
    मंच के अध्यक्ष रोहित सुल्तानियां ने बताया की वो और उनकी पूरी टीम इस कैंप के आयोजन के लिये काफी समय से लगे हुए थे जिसके कारण यह आयोजन सफल हो पाया एवं आगे भी युवा मंच के दूारा समाजहित में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया की बहुत जल्द मंच द्वारा गरीबों एवं जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े, एवं स्कूली छात्रों के बीच नोटबुक, पेंसिल इत्यादि वितरण का भी कार्यक्रम किया जायेगा।
      कार्यक्रम को सफल बनाने मे कार्यक्रम संयोजक रिशव केड़िया के साथ साथ मुकेश अग्रवाल, साकेत छावछरिया, संतोष सिलोदिया, अमरदीप शर्मा, अलोक अग्रवाल, दीपक लाठ, केशव चोखानी, अमित छावछरिया, अनुज धानुका, मनोज नेवर, विजय कौशिक, प्रत्युष सुल्तानिया इत्यादि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष रोहित सुलतानियाँ ने दी।