देवघर (शहर परिक्रमा)

भारत विकास परिषद् द्वारा मनाया गया झारखण्ड स्थापना दिवस

देवघर: दिनांक 15 नवंबर 2025 को भारत विकास परिषद् बैद्यनाथ धाम शाखा के द्वारा झारखंड स्थापना दिवस समारोह की रजत जयंती बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ नंदन पहाड़ रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल के सभागार में मनाया गया।

   कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ताराचंद्र जैन, शाखा उपाध्यक्ष रामेश्वर मोदी, पूर्व प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा, डॉ उमाशंकर शरण, प्रो अरविंद कुमार झा एवं विद्यालय निर्देशक सर्वेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ ।
    इस अवसर पर शिक्षा, सेवा, खेलकूद एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य एवं प्रदर्शन करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया । सम्मानस्वरूप पुष्पगुच्छ, पौधा, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आगत अतिथियों को स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पिछले सप्ताह कजाकिस्तान में भारत का एरोबिक्स एवं जिम्नास्टिक में प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण जीतने वाले सूरज कुमार केसरी को सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत / सम्मानित होनेवाले की सूची –
1. स्नेहा पेरीवाल – शिक्षा (CA उत्तीर्णद्वितीय प्रयास)
2. अंकित सिंह – खेलकूद
3. मनोज कुमार मिश्रा – संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन
4. मित्रेश शर्मा – उद्यमिता, स्टार्टअप इंडिया
5. निक्की कुमारी झा – रक्तदान (25 बार)
6. सूरज केशरी – अंतर्राष्ट्रीय एरोबिक्स एवं जिम्नास्टिक चैंपियन स्वर्ण पदक
7. आशुतोष झा – पत्रकारिता एवं सेवा ।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताराचंद्र जैन ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राज्य को और ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया । प्रो उमाशंकर शरण ने भी अपने उद्वोधन में युवाओं को इसे और समर्थ और विकसित बनाने के प्रयासों पर जोर दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ शंभूनाथ मिश्रा, शाखा सचिव एवं मंच संचालन प्रो अरविंद कुमार झा ने किया।
   इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्य एवं गणमान्य, सेवा निवृत अभियोजक दिनेश कुमार, गौरव शंकर, स्कूल के प्राचार्य  दीपक कुमार, उत्तम कुमार साह, कोषाध्यक्ष चंचल कोठारी, विपेंद झा, विशाखा सिंह, प्रो प्रकाश चंद्र दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।