तनाव, भय और भ्रम को दूर करने के लिए आध्यात्मिक शक्ति अत्यंत प्रभावी साधन: पं. प्रदीप मिश्रा
देवघर: BIT देवघर के परिसर में पं. प्रदीप मिश्रा महाराज (सिहोर वाले) ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए परीक्षा, अध्ययन और मानसिक संतुलन के विषय पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया।
कॉलेज प्रबंधन, विद्यार्थी एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति में महाराज ने जीवन, शिक्षा और अध्यात्म को जोड़ते हुए अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि—
👉परीक्षा का दबाव (Exam Pressure) बिल्कुल न लें, बल्कि शांत मन से पढ़ाई करें।
👉अध्ययन के समय एकाग्रता और मन की स्थिरता सबसे बड़ा आधार है।
👉तनाव, भय और भ्रम को दूर करने के लिए आध्यात्मिक शक्ति अत्यंत प्रभावी साधन है।
👉नियमित रूप से ध्यान, प्राणायाम, साधना और सकारात्मक चिंतन को अपनाने से विद्यार्थी हर चुनौती पर विजय पा सकते हैं।
👉 सफलता किसी भय, दबाव या हड़बड़ी से नहीं, बल्कि शांत मन, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है।
👉 जब विद्यार्थी अपने भीतर की आध्यात्मिक शक्ति को पहचानते हैं, तब वे किसी भी परीक्षा, शैक्षणिक हो या जीवन की में सफल हो सकते हैं।
BIT देवघर के विद्यार्थियों ने पं. प्रदीप मिश्रा के उपदेशों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान द्वारा पं. प्रदीप मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए जाने की घोषणा की गई।

