डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चे अरुणाचल प्रदेश के नेशनल स्कूल गेम्स में लेंगे भाग
देवघर: डिवाइन पब्लिक स्कूल के तीन बच्चे अमन कुमार, राहुल कुमार व रिया कुमारी ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में दिनांक 26.11.2025 से 02.12.2025 तक आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।

वे स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल स्कूल गेम्स के ताइक्वांडो अंडर 17 खेल में भाग लेंगे। भाग लेने वाले तीनों बच्चे वर्तमान में झारखण्ड की राजधानी राँची के खेलगांव में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। राँची से ईटानगर के लिए बच्चे 22.11.2025 को रवाना होंगे।
विद्यालय की सचिव ममता किरण ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी जीत के लिए शुभकामनायें दीं हैं।

