देवघर (शहर परिक्रमा)

सुंदरवन में 12वां अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव: सम्मानित हुए 40 व्यक्ति

देवघर: स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान, योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट, साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन तथा ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स के संयुक्त बैनर तले 21 नवंबर, 2025 को तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान निताई गौर होम स्टे के सभागार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार समारोह मनाया गया। यह समारोह स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक कार्यकर्ता और वकील देशबंधु चित्तरंजन दास को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर, साथ ही ब्रिटिश महिला मार्गरेट हिल्डा थैचर, जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, भारतीय आनुवंशिकीविद् और पादप प्रजनक, प्रशासक और मानवतावादी एम.एस. स्वामीनाथन, नई कहानी के प्रणेता मोहन राकेश और भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कोरियोग्राफर और लेखक गुरु दत्त को उनकी 100वीं जयंती पर समर्पित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजाम, ओड़िशा की ममता पाढी को समाजसेवा के क्षेत्र में, चकाई, बिहार के समीर कुमार दुबे, देवघर, झारखण्ड की प्रीति कुमारी, काजल कांति सिकदार, शर्मिंष्ठा सिन्हा, प्रेम कुमार, डॉ. भारतेन्दु दुबे, डॉ. उमाकांत सिंह, सोमेश दत्त मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, पोड़ैयाहाट, झारखण्ड के शशि कांत गुप्ता, अर्पणा कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में, देवघर के सुमन सौरभ को समाजसेवा के क्षेत्र में, गोड्डा, झारखण्ड के सुरजीत झा को रक्तदान के क्षेत्र में, बांका, बिहार के प्रवीण कुमार, बेगूसराय, बिहार के राकेश रंजन को शिक्षा के क्षेत्र में देशबंधु चित्तरंजन स्मृति पुरस्कार, एस.के.पी. विद्या विहार, देवघर की आराध्या प्रिया को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में मार्गेरेट हिलडा थाचेर मेमोरियल ऑनर अवार्ड, बेंगलुरु, कर्नाटक के चंद्रशेखर प्रसाद को विज्ञान के क्षेत्र में एम. एस. स्वामीनाथन मेमोरियल ऑनर अवार्ड, दिल्ली निवासी बलराम प्रसाद एवं प्रवीण कुमार विश्वकर्मा को साहित्य के क्षेत्र में क्रमशः लिटिराटेर मोहन राकेश मेमोरियल ऑनर अवार्ड तथा लिटिराटेर मोहन राकेश इंस्पिरेशन ऑनर अवार्ड, बतासपुर, पश्चिम बंगाल के प्रभाकर को यूट्यूब के क्षेत्र में प्रोडूसर गुरु दत्त मेमोरियल इंस्पिरेशन ऑनर अवार्ड, देवघर, झारखण्ड के बीरेश वर्मा को मूर्तिकला के क्षेत्र में फिल्म एक्टर गुरु दत्त स्मृति मूर्तिकला पुरस्कार, मधुपुर, झारखण्ड के अमित दे को कला के क्षेत्र में गुरु दत्त मेमोरियल आर्टिस्ट ऑनर अवार्ड की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की गई। साइंस आर्गेनाइजेशन एवं नीलाचला फाउंडेशन के युग्म बैनर तले आयोजित निबंध एवं रंगभरो प्रतियोगिता के विजेता देवघर डीएवी के हर्ष कुमार व आर्यन आर्य जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल की आराध्या प्रिया, देवघर निवासी विकास कुमार केशरी, गृहिणी अर्चना केशरी, ए. एस. कॉलेज के शिवांश केशरी व शिवांगी केशरी, मॉर्निंग ग्लोरी प्ले स्कूल के सचिव उत्तम कुमार सिन्हा, विज़न आईएएस के प्रियांशु कुमार, गृहिणी प्रियांशु प्रिया, प्रयाग संगीत समिति के ऋषि राज, यूनिक कैरियर पब्लिक स्कूल, पोड़ैयाहाट की शानवी शशि को पुरस्कृत की गई। इसी बैनर तले असन्दा शिक्षा निकेतन, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल के बासुदेव कामिल्या को विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. नीलाचला साहू मेमोरियल ऑनर अवार्ड भी प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव एवं अन्य अतिथियों के हाथो पुरस्कृत किया गया।