देवघर (शहर परिक्रमा)

अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

देवघर: आज मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 9 दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर स्थानीय झोंसागढ़ी गौशाला से एक विशाल शोभा सह आमंत्रण यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में आयोजन समिति के सदस्यों के अलावे आम श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

   झांकी में इस दौरान महादेव, ब्रम्हा, विष्णु सहित विभिन्न देवी देवताओं की विग्रह शामिल थे। वहीं भुत पिचास भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ महादेव पार्वती और श्री हरि विष्णु देव के आसपास दिखी। वहीं समय समय पर भगवान विष्णु की घूमती चक्र लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ था। इस दौरान जमकर महादेव के नारा मानस पटल और यात्रा मार्ग पर गुंजायमान होता रहा।वहीं झांकी को व्यवस्थित रुप से संचालन के लिए संस्था के सदस्य अपनी महती भूमिका में दिखे। शोभा यात्रा में छतीसगढ़, बनारस और उड़ीसा से पहुंचे कलाकारों की झांकी देखते ही बनती थी।
   इस यात्रा को लेकर उपस्थित महात्मा ने बताया कि यह शोभा यात्रा गुरु देव परमहंस श्री स्वामी शारदा नंदन सरस्वती जी महाराज की पावन स्मृति में महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज परमाध्यक्ष देवी सम्पद मंडल के मार्गदर्शन में बाबा बैधनाथ धाम देवघर में विश्व शांति एवं जन कल्याणार्थ विराट महोत्सव अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ किया जा रहा है उसी के निमित्त यह शोभा सह आमंत्रण यात्रा निकाली गई है
    शोभा यात्रा गोशाला से निकल कर मंदिर मोड़ होते हुए शिक्षा सभा के रास्ते यज्ञ स्थल सर्राफ़ स्कूल पहुंचा।वहीं विधिव्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर जगह जगह पुलिस प्रशासन की ड्यूटी भी लगाई थी। बताते चले कि यह धार्मिक आयोजन 26 नवंबर से शुरू होगा और इसकी पूर्णाहुति आगामी 4 दिसंबर को किया जाएगा। इस 9 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर यज्ञ स्थल की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। यज्ञ अनुष्ठान के दौरान प्रत्येक दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की जाएगी।