देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी भंडारकोला की पूर्व अध्यक्षा को पुण्यतिथि पर याद किया गया

देवघर: भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यालय की पूर्व अध्यक्षा स्वर्गीय गीता देवी तुलस्यान के पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज का दिन स्मरणोत्सव के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य बलराम कुमार झा ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और भव्य हवन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था गीता देवी के जीवन, उनके कार्यों और समाज तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करना तथा विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करना।

विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा और नैतिक मूल्य तथा मानवता की जो अद्भुत मिसाल स्वर्गीय गीता देवी ने प्रस्तुत की वह अभी की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस विद्यालय के रूप में शिक्षा का जो प्रकाश स्तंभ स्थापित किया था उससे बच्चों के भविष्य की राहें सदैव आसान होती रहेंगी ।