रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति प्रशिक्षित किया गया
देवघर: आज दिनांक 28.11.2025 को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करों के सभागार में उपस्थित रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर (आर.एच.पी) को मच्छर जनित बीमारियों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया, जेई एवं बालू मक्खी जनित बीमारी कालाजार से बचाव, लक्षण, जांच, रोकथाम एवं उपचार से संबंधित संपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी मार्गदर्शिका के अनुरूप देने के साथ साथ रोगी को रेफर एवं फॉलोअप करने से संबंधित जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार एवं (एमटीस) डब्लू कुमार द्वारा प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया।

मौके पर शैलेश चंद्र सिंह, मंतोष कुमार मिर्धा, मिथलेश सिंह, उत्तम कुमार इत्यादि उपस्थित थे l

