देवघर (शहर परिक्रमा)

इलेक्ट्रिक एक्सेसीरीज बनाने वाली कम्पनी V-MARC ने किया रिटेलर मीट का आयोजन

   देवघर: दिनांक 28.11.25 को वीओरे मॉल में इलेक्ट्रिक एक्सेसीरीज बनाने वाली कम्पनी V-MARC ने रिटेलर मीट का आयोजन किया। इस दौरान देवघर के कई रिटेलर व इलेक्ट्रिक मैकेनिक उपस्थित थे।
      मौके पर V-MARC के वाईस प्रेसिडेंट(सेल्स/मार्केटिंग एक्सक्यूटिव) अनुराग मदान ने बताया कि हमारी कंपनी की बनी ‘फ्लेक्सी टच’ भारत की सबसे सुरक्षित वायर है जो 150° तक टेम्प्रेचर बर्दास्त कर सकती है।

    उन्होंने आगे बताया कि 2006 में हरिद्वार में स्थापित इस कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गर्ग के नेतृत्व में V-MARC का आज 3 प्लांट संचालित है, वहीं 25 राज्यों में इसके लगभग 1200 डीलर हैं जहाँ 25 लाख किलोमीटर वायर निर्माण की हमारी क्षमता है।
      कंपनी के देवघर डिस्ट्रीब्यूटर अदिति इंटरप्राइजेज के श्याम सुन्दर बरनबाल ने बताया कि V-MARC के सभी प्रोडक्ट लैब टेस्ट से होकर गुजरते हैं तभी यह मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाता है। क्यूंकि आपकी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी कम्पनी की प्रमुखताओं में से एक है।