देवघर (शहर परिक्रमा)

तक्षशिला विद्यापीठ में अंतर विद्यालय खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन”

देवघर: सहोदय कॉम्प्लेक्स के बैनर तले तक्षशिला विद्यापीठ में दो दिवसीय खो खो टूर्नामेंट का आयोजन 28-29 नवंबर को आयोजित हुआ। सहोदया परिषद के अध्यक्ष राम सेवक सिंह गुंजन के द्वारा इस खेल का शुभारंभ किया गया। अवसर पर तक्षशिला विद्यापीठ के प्राचार्य डॉक्टर के.डी. विश्वास, उप प्राचार्य सुभ्र भट्टाचार्य के साथ-साथ विद्यालय सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे। बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया था।

     इस टूर्नामेंट में विभिन्न सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई। खेल का आयोजन जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में किया गया था। जिसमें गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंहा इंटरनेशनल स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर एवं तक्षशिला विद्यापीठ के छात्रों ने क्रमशः अपनी अपनी भागीदारी निभाई।
    दिनांक 28.11.25 को विभित्र विद्यालयों की बालिकाओं ने इस खेल में अपनी भागीदारी निभाई जिसमें जूनियर में सिंहा इंटरनेशनल स्कूल की छात्र विनर एवं तक्षशिला विद्यापीठ के छात्र रनर रहे। सीनियर लेवल पर गीता देवी देवी पब्लिक स्कूल के छात्रा विनर एवं तक्षशिला विद्यापीठ के छात्र रनर रहे।

दिनांक 29.11.25 को विविध विद्यालय के छात्रों के बीच मैच का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर लेवल पर सिंहा इंटरनेशनल स्कूल एवं रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों के बीच में मुकाबला हुआ जिसमें रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों को हराकर सिंहा इंटरनेशनल स्कूल ने अपना परचम लहराया। वहीं सीनियर लेवल पर तक्षशिला विद्यापीठ एवं डीएवी के छात्रों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ जिसमें गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र विनर एवं तक्षशिला विद्यापीठ के छात्र रनर रहे।
   तक्षशिला विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोका नंद झा जी ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।