देवघर (शहर परिक्रमा)

सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित खो खो प्रतियोगिता में डीएवी भंडारकोला के बालक एवं बालिका वर्ग विजेता बना


देवघर: दिनांक 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के खो खो प्रतियोगिता में गीता देवी डीएवी भंडारकोला के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत का सेहरा बांधा। बालिका वर्ग में डीएवी भंडारकोला की टीम ने तक्षशिला विद्यापीठ को हराया और बालक वर्ग में भी डीएवी भंडारकोला की टीम ने तक्षशिला विद्यापीठ की टीम को परास्त किया।

बालिका टीम में आकांक्षा, अमृता, इशु, रूबी, आशी, राजनंदनी, रिया, अंजलि, संध्या, आराध्या, खुशी, अंकिता और बालक वर्ग में शिवम, ओम, अभिषेक, कन्हैया, ऋषिदेव, युवराज, हर्ष, प्रिंस, अमित, भानू सोनू और आर्यन ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
इस जीत पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह जीत हमारे विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन, टीम-स्पिरिट और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
हमारी टीम ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, एकजुटता और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हमारे छात्र इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।