रेल समाचार

भारतीय रेल द्वारा “दो धाम के साथ दक्षिण भारत यात्रा” की शुरुआत 18 जनवरी, 2026 से

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC), जो रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक ‘नवरत सार्वजनिक उपक्रम है, एक सांस्कृतिक एवं धार्मिक रेल पर्यटन “दो धाम के साथ दक्षिण भारत यात्रा” का शुभारंभ करने जा रहा है। यह यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के अंतर्गत संचालित की जाएगी।

   एक प्रेस वार्ता के दौरान IRCTC के सीनियर सुपरवाइजर दीपांकर मन्ना ने बताया कि यह विशेष रूप से तैयार किया गया टूर EZBG27, बेतिया से 18 जनवरी 2026 को प्रारंभ होगी और यात्रियों को 14 रात और 15 दिन की धार्मिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इस यात्रा के दौरान दक्षिण भारत के अनेक प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जाएगी, जिनमें तिरुपत्ति बालाजी दर्शन, रामनायस्वामी ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और जगन्नाथ धाम पुरी प्रमुख हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि यह पहल भारत सरकार के ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियानों के तहत आयोजित की जा रही है। इन अभियानों का उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना है।
      यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै (मीनाक्षी मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन, पुरी इत्यादि तीर्थंस्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इस दौरान सभी पैकेज में ऑनबोर्ड सुरक्षा, यात्रा बीमा तथा IRCTC की विशिष्ट आतिथ्य सेवाएँ शामिल हैं।
     यात्रा के लिए बोर्डिंग एवं डी-बोर्डिंग स्टेशन निम्न हैं:-
बेतिया – रक्सौल – सीतामढ़ी – दरभंगा जं. – समस्तीपुर जं. – मुजफ्फरपुर जं. – हाजीपुर – पाटलिपुत्र – पटना बख्तियारपुर जं. – किउल – जसीडीह – आसनसोल – बांकुरा – मेदिनीपुर – खड़गपुर / हिजली – बालेश्वर

बुकिंग एवं अधिक जानकारी हेतु:-
    रुचि रखने वाले यात्री 24×7 हेल्पलाइन नंबर +91 8595937731/32 पर संपर्क कर सकते हैं।
वेबसाइट : www.irctetourism.com
व्हाट्सएप (सिर्फ मैसेज): +91 7003125136/+91 70031 2515