देवघर जिला कांग्रेस कमिटी नें मनाया श्रीमती सोनिया गाँधी का जन्मदिन
देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने भी केक काटकर सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतीक हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करते हुए देश हित एवं जनहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। अपनी सास व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को सहने के बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री पद तक का त्याग किया और देश के लिए निरंतर कार्य करती रहीं।
यूपीए सरकार के दौरान मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून तथा सूचना का अधिकार जैसे ऐतिहासिक कानून उनके आग्रह पर लागू किए गए, जो देश की आम जनता के लिए मील का पत्थर साबित हुए।
जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास ने कहा कि आज सोनिया गांधी जी का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने अत्यंत हर्ष के साथ मनाया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व कर देश को डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार दी। उनके सुझावों पर सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाएँ लागू की गईं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई।
स्वर्गीय राजीव गांधी की शहादत के बावजूद उन्होंने स्वयं को देशहित के लिए समर्पित रखा।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने भी श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम में जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला महासचिव विवेक मिश्रा, गणेश दास, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष बेलालुद्दीन अंसारी, युवा नेता आशीष भारद्वाज, कुमार बाबा, अजय कुमार कृष्णा, एनएसयूआई के शैफ दानिश, अश्वनी कुमार, शंभू पाठक, अंकुर केसरी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

