देवघर (शहर परिक्रमा)

JSSC CGL की परीक्षा में सफलता पाकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने सन्नी, बढ़ाया परिवार का मान

देवघर: जसीडीह, कजरिया कॉलोनी के रहने वाले सन्नी दुबे, पिता ललन दुबे ने JSSC CGL द्वारा दिए गए रिजल्ट में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के एग्जाम को क्वालीफाई किया है।

    श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बनकर सन्नी अब विभिन्न श्रम कानूनों को लागू करना, कार्यस्थलों का निरीक्षण करना, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना, बाल श्रम रोकना, न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करना, औद्योगिक विवादों को सुलझाना और सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करना आदि कार्य सुनिश्चित करेंगे ।
       मूलतः सबलबीघा, जमुई का रहने वाला सन्नी जसीडीह स्थित अपने घर पर रहकर की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था। दो भाई और एक बहन में बड़े सन्नी ने अपनी पढ़ाई जसीडीह में रहकर की है।
   सन्नी के से परिवार और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबने उसकी मेहनत और लगन की तारीफ की।

One thought on “JSSC CGL की परीक्षा में सफलता पाकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने सन्नी, बढ़ाया परिवार का मान

Comments are closed.