अशोक कुमार यादव ने फहराया सफलता का परचम, सचिवालय में बने ASO
देवघर: बेलटिकरी गांव के अशोक कुमार यादव ने सीजीएल झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर सचिवालय में एएसओ पद के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

अशोक कुमार ने 2012 में कल्याण हाई स्कूल, चुलहिया, मोहनपुर से मैट्रिक, 2014 में A S कॉलेज देवघर से इंटर और 2019 में इग्नू से ग्रेजुएशन पूरी की है। वर्तमान में वह भारतीय रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के बंडामुंडा स्टेशन पर तकनीशियन ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत हैं।
अशोक कुमार के पिता का नाम बैकुंठ यादव और माता का नाम सोनी देवी है। उनकी पारिवारिक पोस्ट पड़जोरी, थाना सारवां, जिला देवघर है।

