झारखंड (शहर परिक्रमा)

विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की रखी मांग

आज देवघर विधायक सुरेश पासवान ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुलाक़ात कर झारखंड में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (Tribal Central University) की स्थापना की महत्वपूर्ण मांग रखी। ज्ञात हो कि झारखंड में अब तक एक भी जनजातीय विश्वविद्यालय नहीं है, जबकि राज्य की लगभग 26.3% आबादी अनुसूचित जनजाति से है।

    जारी पत्र के अनुसार विधायक सुरेश पासवान द्वारा देवघर/संथाल परगना में पहली केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (Tribal Central University) की स्थापना हेतु विस्तृत मांग-पत्र सौंपते हुए यह अनुरोध किया गया है कि राज्य के आदिवासी युवाओं के लिए उच्च शिक्षा, शोध, भाषा-संस्कृति संरक्षण और कौशल विकास के नए अवसर खोले जाएं।