देवघर (शहर परिक्रमा)

स्मार्ट पुलिसिंग हेतु Smart e-beat App लॉन्च

देवघर जिला में अपराध की रोकथाम हेतु देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा आज दिनांक 09.12.2025 को Smart e-beat App Launch किया गया।

इस App के माध्यम से देवघर शहरी क्षेत्र के विभिन्न गश्ती दलों द्वारा अपने निर्धारित क्षेत्र में अपराध के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण / संवेदनशील / अड्डेबाजी के स्थानों पर निर्धारित समय एवं अवधि तक उपस्थिति सुनिश्चित हो पाएगी। साथ ही इस डिजीटल युग में स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बेहतर कार्य किया जा सकेगा।