देवघर (शहर परिक्रमा)

पांच दिवसीय ‘रामचरितमानस गीता ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन 12 दिसंबर से

देवघर: आज दिनांक 10.12.25 को शहर के B.Ed कॉलेज मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के बैनर तले आयोजित होने वाले पांच दिवसीय ‘रामचरितमानस गीता ज्ञान यज्ञ’ को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी रघुनंदनानंद जी और साध्वी संजू भारती, शोभा भारती ने संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक B.Ed कॉलेज मैदान में पांच दिवसीय ‘रामचरितमानस गीता ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन किया जायेगा जिसमें आशुतोष महाराज जी के विद्वत शिष्य एवं शिष्यायें कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। साथ में संगीतज्ञ टोली भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।
आगे स्वामी रघुनंदनानंद ने कहा कि शहर के कई प्रबुद्धजन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर शोर से लगे हुए हैं। साथ ही शहर के कई गणमान्ययों का सहयोग भी लगातार प्राप्त हो रहा है।
आज प्रेस वार्ता के दौरान अशोक सर्राफ, पंकज सिंह भदौरिया, पंकज बरनबाल, स्वदेशी जागरण मंच के मनोज सिंह, संजय सिंह, डॉ राकेश राज, सचिन सुल्तानिया आदि उपस्थित थे।