चित्रकला प्रतियोगिता सह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन
देवघर: पालिका बाजार चौक, पानी टंकी क़े निकट एक डेंटल क्लीनिक में आज श्री शारदा बालिका मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता सह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें बालिका विद्यालय के पांचवी, षष्ठी एवं सातवें वर्ग की 25 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के कागज, पेंसिल और स्केच शिव्या डेंटल क्लीनिक की दन्त चिकित्सक डॉ अनुराधा कुमारी एवं डॉ शरद कुमार द्वारा छात्राओं को उपलब्ध कराया गया। छात्राओं को चित्रकला के लिए 30 मिनट की समय सीमा निर्धारित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पंखुड़ी कक्षा सातवीं, द्वितीय स्थान पर सृष्टि सहाय कक्षा पांचवी जबकि तृतीय स्थान पर प्रिया कुमारी कक्षा पांचवीं रही सभी तीन विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार संयुक्त रूप से विद्यालय की शिक्षिका एवं दन्त चिकित्सकों द्वारा दिया गया। छात्राओं के बीच शिव्या डेंटल क्लीनिक की दन्त चिकित्सक डॉ शरद कुमार एवं डॉ अनुराधा कुमारी ने मुंह एवं दांतों की देख भाल अच्छी तरह से कैसे करें इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। डॉ अनुराधा कुमारी ने बताया कि रात में सोने से पहले सभी को ब्रश जरूर करना चाहिए।इस मौके पर सभी छात्राओं के बीच टूथ पेस्ट और माउथ वाश भी वितरण किया गया। शिव्या डेंटल क्लीनिक की दन्त चिकित्सक डॉ जयंती भी मौजूद थीं।
श्री शारदा बालिका मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मोना झा एवं बेबी कुमारी द्वारा बताया गया कि छात्राओं के बीच ऐसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाना बहुत ही अच्छा कदम है।
मौके पर विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य अंजलि कुमारी भी मौजूद थी और उनके द्वारा भी दन्त चिकित्सकों से अनुरोध किया गया कि समय अंतराल पर वे लोग छात्राओं के बीच ऐसी जागरूकता अभियान चलाते रहे ताकि इसका लाभ बच्चों को मिल सके।आज के इस चित्रकला प्रतियोगिता सह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम की पूरी जानकारी वरीय दन्त चिकित्सक डॉ शरद कुमार द्वारा दी गई। इस मौके पर रमेश कुमार एवं विकास कुमार उपस्थित थे।

