देवघर (शहर परिक्रमा)

सदर अस्पताल में अब C-Arm मशीन से होगा फ्रैक्चर का आधुनिक उपचार

देवघर: स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.12.2025 को देवघर के सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी द्वारा C-Arm मशीन का शुभारंभ किया गया।

     मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी द्वारा जानकारी दी गई एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत ये सहयोग किया है। ऐसे में अब हड्डी रोग पीड़ित मरीज के लिए सदर अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही हड्डी रोग से संबंधित बेहतर इलाज के लिए अब सदर अस्पताल में सी-आर्म मशीन का स्थापना हो चुकी है। ऐसे में सी-आर्म मशीन की स्थापना के बाद सदर अस्पताल में मामूली व गंभीर फ्रैक्चर के साथ आपातकालीन स्थिति में गोली लगने वाले जटिल मामलों का इलाज व ऑपरेशन हो सकेगा। आगे उन्होंने कहा कि सी-आर्म मशीन की उपलब्धता से मरीज को हड्डी से संबंधित बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में सहूलियत मिलेगी।
क्या होता है सी-आर्म मशीन?
    इस मशीन से सिर्फ चीरा लगाकर दूरबीन के जरिए स्क्रीन पर देखकर प्लास्टर एवं ऑपरेशन किया जाता है। सामान्य ऑपरेशन में ज्यादा समय लगता है और मरीज को अस्पताल से छुट्टी भी देर से मिलती है। इस मशीन की मदद से कई टुकड़ों में टूट चुकी हड्डी को भी पूर्व की तरह बारीकी से जोड़ दिया जाता है।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावा एचडीएफसी बैंक के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।