सुर्यनारायण चैरिटी ट्रस्ट ने छात्रों के बीच बाँटे शिक्षण सामग्री
देवघर: आज दिनांक 23.12.25 को सुर्यनारायण चैरिटी ट्रस्ट, सेवाधाम, नन्दन पहाड़ की ओर से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, अपर सिंधवा मे शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम के तहत करीब 50 से 60 छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक दिलीप कुमार पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप टॉफी भी ट्रस्ट की ओर से दिया गया।
यह जानकारी कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ़ कन्हैया जी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


