संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्रभु यीशु के संदेश के साथ नन्हे सितारों का क्रिसमस उत्सव
देवघर: झौसागढी, दुःखी साह रोड स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी तथा कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए क्रिसमस उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण उत्सवमय एवं आनंद से परिपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह की प्रेरणादायक कथा से की गई।
मंच संचालक शिक्षिका माधवी ने प्रभु यीशु के जन्म, उनके त्याग, प्रेम, करुणा एवं मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और शांति का महत्व समझाया।
सांता क्लॉस के आगमन ने बच्चों में विशेष उत्साह भर दिया। जैसे ही सांता क्लॉस विद्यालय प्रशाल में पहुँचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट और केक वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा
👉 “जिंगल बेल्स” गीत पर सामूहिक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद “टन-टन करता, घंटी बजाता” गीत पर बच्चों की मनमोहक सामूहिक प्रस्तुति हुई।
👉 कक्षा प्लेग्रुप के बच्चों ने गीत “ आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं ” पर प्यारी प्रस्तुति दी।
👉 नर्सरी कक्षा के बच्चों द्वारा “मसीहा आया है” गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कक्षा के. जी के बच्चे बच्चियों ने ” क्रिसमस मिक्स म्यूजिकल धुन” पर सामूहिक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।
👉 कक्षा 1 के बच्चों ने अपने ऊर्जावान नृत्य से कार्यक्रम में जान डाल दी।
👉 कक्षा 2 के बच्चों ने आकर्षक परिधानों में गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर मीना ने अपने संबोधन में प्रभु यीशु मसीह के संदेश—प्रेम, क्षमा, सेवा एवं शांति पर प्रकाश डाला।
प्राचार्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह आयोजन अत्यंत सफल हो सका।
अंत में प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए क्रिसमस अवकाश की घोषणा की गई, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

