देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर नगर भाजपा की संगठनात्मक बैठक में एसआईआर पर चर्चा

देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में देवघर नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सोना धारी झा ने की
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, सुग्गा नरौने, गौरी शंकर शर्मा, धनंजय खवाड़े एवं धनंजय तिवारी मौजूद रहे।

  बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर को लेकर फैलाई जा रही गलतफहमियों को दूर करने का आग्रह किया।
    जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि “हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में एसआईआर पर व्यक्त किए गए विचारों को जिले हर जगह प्रसारित करने की योजना बना रहे हैं।”
    उन्होंने रविवार को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, राहुल गांधी झूठ और अफवाहें फैलाने के आदी हैं।
    सुग्गा नरौने  ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है। “घुसपैठियों को बचाने और उन्हें मतदाता बनाने के प्रयास में वे (कांग्रेस) एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। एक विदेशी नागरिक भारत में मतदाता कैसे हो सकता है? संविधान स्पष्ट करता है कि केवल भारतीय नागरिक ही भारत का मतदाता हो सकता है।”
    बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सोना धारी झा, संतोष उपाध्याय, सुग्गा नरौने, गौरी शंकर शर्मा धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, मीणा झा, राकेश सिंह, बम बम दुबे, बिट्टू पांडे, सिंटू उपाध्याय, मनीष मंडल, गोविंद राणा, संजय मंडल, लल्लन शाह, प्रदीप झा, आशीष राउत, सुरेश मंडल, देव कश्यप, राहुल कश्यप, कृष्णा शाह, प्रेम शर्मा, कृष्ण सिंह, अंकित मिश्रा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।