देवघर (शहर परिक्रमा)

दीनबंधु उच्च विद्यालय का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया

देवघर: आज दिनांक 10. 01.26 को दीनबंधु उच्च विद्यालय के रबीन्द्र सभागार में विद्यालय का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया।

    मौके पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त राज्य सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, झारखंड, रांची अजय वल्लभ राय  ने कहा कि यह विद्यालय देवघर जिले के आदर्श विद्यालय के रूप में जाना जाता है। यहां पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। यहां के बच्चे अनुशासित और संस्कारी है। बच्चों से मिलकर बहुत खुशी मिलती है। विद्यालय के सचिव संदीप कुमार गोस्वामी ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यहां के छात्र छात्राओं को कोई खास सुविधा नहीं मिलने पर भी आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफलता पूर्वक प्रस्तुत किए।यह बहुत ही काबिले तारीफ है। हमलोगों की तरफ से यह कोशिश रहेगी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाय ताकि वे अच्छे से अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सके।

    मुख्य अतिथि के अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में देवघर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी अभय कुमार परासर, वैद्यनाथधाम प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रवि कुमार, दीनबंधु मध्य विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नव गोपाल घोष, सचिव निर्झर चक्रबर्ती, सदस्या शाश्वती चटर्जी, रेखा दास, प्रसून वसु, शत्रुघ्न प्रसाद, रामनदंन सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, विश्वनाथ बनर्जी, रजत मुखर्जी, सुजय राय, शरदिंदु कुंडू के अलावे विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के पूर्व संध्या में बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, हिन्दी बंगला और अंग्रेजी में स्पेलिंग प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले को पुरस्कृत किया गया।
    कार्यक्रम में 42 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मंच संचालन शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक सुनील कुमार सूर ने किया।